सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाभारत द्वितीय

जीवन यहाँ द्वापर सा नहीं सरल है,

कालकूट से कहिं अधिक गरल है !

मर्यादाएं ताक पर नहीं , पस्त हो चुकीं !

द्रौपदी स्वयं नग्न नाच में मस्त हो चुकीं !!


द्युत आजकल आए का साधन है!

लज्जा कूड़ेदान में, लोलुपता श्रृंगार प्रसाधन है !!

धर्मशास्त्र कहलाते, मिथ्याचरण की गाथा !

लम्पट यहाँ कृष्ण कहलाये, व्यभिचारिणी राधा !!


राम जहाँ पत्नी उत्पीड़क, रावण चरित्र का धनी !

राहु आकाँक्षाओं का स्वामी, दुष्ट कहलाते शनी !!

हर पग चक्रव्यूह से घिरा, रण छल निरंतर है !

क्या अंतर, क्या बाहर, सब कुरुक्षेत्र कहाँ अंतर है ?


पक्ष धर्म का यहाँ पड़ा पड़ा मार खा रहा !

अधर्म पक्ष युध्य से दूर बैठकर, दावतें उड़ा रहा !!

पहले समाज, फिर परिवार सब खोते चले जा रहे!

ज्योतिरसोम: तमोगमय हो, अस्तित्व से दूर होते जा रहे !!


ज्ञान गीता का बस बगल में दबा है !

काम पाखंड में खुद को खपा रखा है !!

चेतना जागे ना, थपकियाँ मार सुला देते हैं !

ईशर याद आये भूले बिसरे, दोगलेपन से भुला देते हैं !!


अब धर्म की स्थापना से, प्रलय ही उपचार बचा !

कर्त्तव्य की समझ गई, दंभाधीन अधिकार बचा !!

इन्द्रियों के सुख आनंद तक, मानवता की दृष्टि है!

द्वैत अद्वैत सब रहे धरे, सत्य केवल नश्वर सृष्टि है !!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

युद्ध घोष

नूह, नागपुर, मुर्शिदाबाद, पुलवामा हो या पहलगाम ! कुछ अंतर नहीं है इनमे,  सब अल जिहाद के घाव तमाम !! भत्सनाओं का समय निकल गया, अबतो शुरू करो इनको मिटाना ! और इनके जो है सारे सहकारी बुलडोज़र तले हो इनका ठिकाना !!  विक्सित भारत है स्वप्न तुम्हारा गज़वा -ए - हिन्द उनको चाहिए ! सिमी, प.फ.आई , आई. एम बनाने  मिलते है कहाँ से जो लोग चाहिए ?  वो जो है, उनको वही कहना सीखो मिमयाना छोडो, अब शेर बनकर जीना है।   अल जिहाद से युद्ध की हो चुकी घोषणा अब भिड़ाकर देखेंगे बारूदों से फौलादी सीना !! जन्नत के परवानो से लड़ना है तुमको जानो, इस युद्ध के है आयाम कई! शोणित से लाल होगी गलियां सभी चुकाने पड़ेंगे हमको भी दाम कई ! इस युद्ध को परिणाम देने, जिहाद के निर्गत तक जाना होगा ! संक्रमन सफाई प्रयाप्त नहीं, उद्गम तक जाकर, समाधान का अभियंता बन जाना होगा।  अब इस रण में, जो भी विघ्न बनेगा गांडीव से शर उस ओर भी जाएगा। गंगा-जमुनी तहजीब का चूरन, जिसने अब चखाया, वो पछताएगा।   

Flaud Teri Shiksha Neeti

कहां आर्यभट्ट, कहां ऋषी कणाद ? कहां ब्रम्हगुप्त, कहां मुनी अगस्त? ग्रैजुएट, मास्टरस कितने पढ़े लिखे एक मैथ्स की प्रौबलेम, सबको दस्त!  ज़िरो दिया हमने, दिया दशम्ळव, लगे रट्टा मार, मरे साईंस का लव! त्रीकोणमिती देने वाले, थीटा पाई से डर गए! लगा कैलकुलेटर हाथ, बंदे बिगड़ गए!! फ्लौड (3) , तेरी शिक्षा नीती !  कहीं अच्छी थी अपनी, दिक्षा नीती !! परमार का पता है, न मुक्तपीड़ का पता!  शुश, पता न चले सोहेलदेव की कथा !! भर भर के झूठ, ईतीहास के नाम परोसते रऔ!  लालची लुटेरे पुर्वज सोच सोच कोसते रऔ ! विद्या ददाती विनयम् , विनए ददाती  पात्रताम् ! पंद्रह से सत्रह साल की पढ़ाई, मै निकला बेशरम !! 190 साल की लड़ाई, कोट पैंट टाई में गवाई ! संघर्ष ६१० साल का निरंतर, हमको नहीं पढाई ?  फ्लौड (3) , तेरी शिक्षा नीती !  कहीं अच्छी थी अपनी, दिक्षा नीती !! १२ साल की स्कूलिंग, ५ साल की इंजीनियरिंग हम सब सारे हुक्म के गुलाम, बजट फेयरिंग !!  

द्विचर

दो नाव पर पांव डार जलधी पार जाने का विचार उसपर उल्टे पतवार, मूर्खता कहलाती है । हमको इसकी सलाह क्यों दी जाती है ?  क्यारियों में अलग अलग फूल, अच्छे है। बीच में कुछ शूल भरे खार पतवार के गुच्छे है। इनको अगर मैं उखाड़ दूं, ग़लत क्या है ? आखिर, वन और उपवन में भेद से गफलत क्या है? आलोक का ना होना ही तो तम है  इनमें समन्वय होना बस एक भ्रम है, इस भ्रम को जीवन शैली का आधार बनाना अराजकता की ओर धकेलने का है बहाना !!  समय भस्म के कब्रों में कर्म छुपा ना पाओगे। अपने अक्स से सामना होगा, शर्म छुपा ना पाओगे !! ये वैश्विक होने का , टूट चुका है भंगुर ताशघर  । अपनी चाल भूल चुके, नकल उतार तुम बने द्विचर !!