मंगलवार, 24 अक्तूबर 2017

सवाल (शहीद के पिता की ओर से )

लिपटकर तिरंगे में वो आया
घर लौटने का उसने वादा निभाया।
बोझ काँधे पर है, गर्व से फूला सीना है।
आँखें नम है, आख़िर इसी नमी के साथ जीना है।


ख़बरें आम हैं, पड़ोसी ने सीज़फायर तोड़ा
उसने हमारे ५ मारे हमने मारे २०, नहीं छोड़ा।
सन ४८ से अब तक, गोलियाँ चलनी बंद हुई कब?
वो तोड़ता है जिसे हर रोज़ जो, वो सीज़फायर था कब?


हर साल दिवाली की मिठाई,
हर रमज़ान बाद, उन्हें ईद की बधाई,
व्यापार बढ़ाने को, अमन की आशा,
जुए में बैठ शकुनी से सदाचार की प्रत्याशा।

ये देशभक्ति के पीठ पर राजनीती के खंजर,
भाई- पड़ोसी बन बैठे है, कल के लूटेरे कंजर।
हासिल कुछ भी ना करने दिया, महिमा मंडित व्यर्थ हुए बलिदान।
धन्यवाद् में सर पे पत्थर, और बलात्कारी बताकर सम्मान।

ये सरहद भी चुनावी मुद्दा है, तभी तो अब तक ज़िंदा है!
तक्षशिला, हड्डपा से हिंलाज गवाकर, हम बस अयोध्या से शर्मिंदा है।
सूनी कोख़, बिछड़ी राखी, टी.र.पी की धनी पूछ रही, यही अमन का हाल है!
अमन नहीं, जंग नहीं तो क्या है ये? मेरी बूढ़ि कन्धों का यहि सवाल है !



शुक्रवार, 6 अक्तूबर 2017

भारत रत्न

उज्वल रत्न भारत के जो थे
वो भूली हुइ  नीव की  ईटें हैं
आदर्श कीताबों के लाल पन्ने भर,
खास तो बस चुनाव की सीटें हैं !!

सिंघासन को संपत्ति समझ लेना
 कुरुक्षेत्र की यात्रा करवा देता है !
 महाभारत नकारा जिसने भी,
कर्म फल जीवन को  वनवास बना देता है !!

धृतराष्रों की कमी कहाँ है जग में
दुर्योधनों का सर्वत्र बोलबाला है !
तीरथ बाज़ार, मठ व्यवसाय प्रतिष्ठान हुए,
धर्म तिरस्कृत, आस्था में  मधुशाला है !!

रत्न उपजाने है अगर भारत में
चेतना को रत्नाकर कर डालो !
विद्या व्यक्तित्व की शान धरे
ज्ञान गीता  सार, जीवन समर कर डालो !!